Sunday, March 29, 2026
No menu items!
HomeNewsnewsदिल्ली में इस दिन तूफान के साथ बारिश फिर लौटेगी कड़ाके की...

दिल्ली में इस दिन तूफान के साथ बारिश फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में सोमवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसलिए चेतावनी जारी की है। इसके बाद एक बार फिर से ठंड लौट सकती है।

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में दिन में धूप निकल रही है और सुबह-शाम ठंड में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 72 घंटे बाद बारिश होगी और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। बारिश और तापमान में गिरावट की वजह से सर्दी लौट सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों यानी 1 फरवरी तक दिल्ली में ‘मध्यम कोहरा’ रहने का अनुमान लगाया है। तीन फरवरी को दिल्ली में  बारिश का अनुमान लगाया है।

दिल्ली में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 0.8 डिग्री अधिक है। दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी एक बार फिर बढ़े वायु प्रदूषण से जूझ रही है, क्योंकि गुरुवार सुबह 8 बजे AQI 381 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड नियंत्रण (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे तक आनंद विहार में AQI 394, चांदनी चौक 386, ITO 364, नजफगढ़ 339, ओखला फेज 2 393, आरके पुरम 372, पटपड़गंज 395, वजीरपुर 415 था। दिल्ली का AQI जो 28.01.2025 को 276 दर्ज किया गया था, उसमें तेजी से वृद्धि हुई और 29.01.2025 को शाम 4:00 बजे 365 दर्ज किया गया।

दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-3

वायु गुणवत्ता खराब होने और प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंचने के बाद, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण-III के तहत सभी कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular