Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeSportCricketIND vs BAN: इस बल्लेबाज की बैटिंग देख वसीम अकरम भी चौंके,...

IND vs BAN: इस बल्लेबाज की बैटिंग देख वसीम अकरम भी चौंके, कहा – Cricket का असली किंग

वसीम अकरम ने शुभमन गिल की तारीफ की! गिल ने वनडे करियर का आठवां शतक ठोकते हुए भारत को शानदार 6 विकेट से जीत दिलाई। उनकी इस जबरदस्त पारी ने क्रिकेट फैंस को किया हैरान!

IND vs BAN: शुभमन गिल का धमाका, वसीम अकरम बोले- ‘वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज’

भारत और बांग्लादेश (Champions Trophy 2025) के बीच हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रहे शुभमन गिल, जिन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित कर दिया। गिल ने वनडे करियर का आठवां शतक जमाते हुए 129 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी बेहतरीन पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

शुभमन गिल  ने 129 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए
शुभमन गिल ने 129 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए

गिल की इस पारी को देखकर पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम भी उनके मुरीद हो गए। टेन स्पोर्ट्स से बातचीत में अकरम ने गिल की बल्लेबाजी पर बड़ा बयान देते हुए कहा,
“गिल ने दिखाया कि वह क्रिकेट को कितनी अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने पिच की स्थिति को पढ़ते हुए बल्लेबाजी की और मैच के हालात के अनुसार खुद को ढाला, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।”

अकरम ने आगे कहा,
“मैं पहले ही कह चुका हूं कि शुभमन गिल विश्व क्रिकेट के अगले बड़े सुपरस्टार हैं। यह उनका चैंपियंस ट्रॉफी में पहला ही मैच था और उन्होंने शानदार पारी खेली। मौजूदा वनडे क्रिकेट में गिल सबसे बड़ा बल्लेबाज हैं।”

मैच का पूरा हाल:

मोहम्मद शमी (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल की संयमित शतकीय पारी के दम पर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ग्रुप मैच में बांग्लादेश को 21 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 228 रन बनाए, जिसमें तौहीद हृदय (शतक) ने संघर्षपूर्ण पारी खेली। जवाब में भारत ने गिल (101*) और केएल राहुल (41*) की साझेदारी के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल ने विजयी छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular