Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
HomeNewscricketन्यूजीलैंड पर बड़ी जीत के बाद बोले रोहित शर्मा – यह एक...

न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत के बाद बोले रोहित शर्मा – यह एक अच्छा सिरदर्द है

न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले रोहित शर्मा: शानदार जीत से खुश कप्तान ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म ने उनका सिरदर्द बढ़ा दिया है, लेकिन यह ऐसा सिरदर्द है जो उन्हें पसंद है!

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लीग चरण में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती तीनों मुकाबलों में दमदार खेल दिखाते हुए भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। ग्रुप ‘ए’ का आखिरी मुकाबला रविवार (2 मार्च) को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जहां टीम इंडिया ने 44 रन से धमाकेदार जीत हासिल की। इस सफलता से कप्तान रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आए।

मैच के बाद रोहित ने कहा, “इस तरह मैच को खत्म करना शानदार है। न्यूजीलैंड एक बेहतरीन टीम है और हाल के दिनों में उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है। पावरप्ले में जल्दी विकेट गंवाने के बाद अक्षर और श्रेयस की साझेदारी हमारे लिए काफी अहम रही, जिसने हमें अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।”

गेंदबाजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा था कि हमारी क्वालिटी बॉलिंग के दम पर हम स्कोर डिफेंड कर लेंगे। वरुण के पास कुछ खास स्किल्स हैं, जिन्हें आजमाना जरूरी था। हमें देखना था कि वह क्या नया दे सकता है। अगले मैच के लिए हमें थोड़ा सोचना होगा, लेकिन यह एक अच्छा सिरदर्द है। अगर वह इसी तरह अच्छा करता रहा, तो बल्लेबाजों के लिए उसे पढ़ना मुश्किल होगा।”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रोहित ने कहा, “छोटे टूर्नामेंट में लय बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। हमें लगातार जीत की कोशिश करनी चाहिए और गलतियों से सीखते हुए खुद को सुधारना चाहिए। अगला मुकाबला रोमांचक होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टूर्नामेंटों में हमेशा दमदार प्रदर्शन किया है। मैच के दिन हमें पूरी तरह से तैयार रहना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular