IPL में जब अंपायर ने रोहित शर्मा का बैट चेक किया, तो बल्ला साइज में थोड़ा बड़ा नजर आया। लेकिन हिटमैन ने खुद साइज चेकर से प्रूव कर दिया कि बल्ला एकदम नियम के मुताबिक है। अंपायर के पास फिर कहने को कुछ नहीं बचा!
| 1. आईपीएल में अंपायर, बल्ले की साइज की जांच कर रहे हैं। 2. रोहित शर्मा ने खुद साइज चेकर से अपने बल्ले को नियमों के अनुसार साबित कर दिया। 3. जांच के दौरान अंपायर ने रोहित का बल्ला बदलने की बात उठाई। |
IPL में नया नियम चर्चा में, रोहित शर्मा का रिएक्शन बना हाइलाइट
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में इन दिनों एक नए नियम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। टूर्नामेंट के दौरान अंपायर अब खिलाड़ियों के बल्लों की साइज चेक कर रहे हैं। इस जांच से कोई भी बल्लेबाज़ अछूता नहीं रह पा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के एनरिक नॉर्किया और सुनील नरेन के बल्ले साइज में तय सीमा से बड़े पाए गए, जिसके बाद अंपायरों ने उन्हें बदलने को कहा।
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन उनका रिएक्शन सबको चौंका गया।
अंपायर ने रोहित शर्मा का बल्ला चेक किया, लेकिन…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रोहित शर्मा बल्लेबाज़ी के लिए मैदान में उतरे, अंपायर ने IPL के नए नियम के तहत उनका बल्ला चेक करना शुरू किया। जब साइज चेकर को बल्ले से गुजारा गया, तो वह बीच में अटक गया और अंपायर ने इसे बदलने की बात कही।
हिटमैन ने खुद साबित किया बल्ला सही है
रोहित शर्मा ने बिना कुछ कहे अपने ग्लव्स उतारे और साइज चेकर को खुद अपने हाथ में लेकर बल्ले में से आसानी से पार कर दिखाया। यह देखकर अंपायर चुपचाप वहां से चले गए और आगे कोई सवाल नहीं किया।
रोहित का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस इसे “हिटमैन क्लास” का नाम दे रहे हैं।
