Thursday, September 11, 2025
No menu items!
HomeNewscricketIPL 2025: ऋषभ पंत की खराब फॉर्म पर भड़की जनता, प्रदर्शन पर...

IPL 2025: ऋषभ पंत की खराब फॉर्म पर भड़की जनता, प्रदर्शन पर उठे सवाल

Rishabh Pant: आईपीएल 2025 में एक और खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

1. आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत का खराब प्रदर्शन बरकरार
2. मुंबई के खिलाफ मैच में दो गेंदों पर केवल 4 रन बनाकर लौटे
3. सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रदर्शन को लेकर जमकर आलोचना की

आईपीएल 2025: ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी, कप्तानी और टीम में जगह पर उठे सवाल

ऋषभ पंत का खराब फॉर्म आईपीएल 2025 में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान के रूप में पंत से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अब तक उनका बल्ला पूरी तरह खामोश नजर आया है। 27 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने दो गेंदों में महज 4 रन बनाकर विकेट गंवा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

ग़लत शॉट का खामियाज़ा लखनऊ की टीम 216 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी और फैंस को पंत से एक जिम्मेदार पारी की उम्मीद थी। लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर विल जैक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में पंत ने अपना विकेट शॉर्ट थर्ड मैन पर दे दिया। इस गैर जरूरी शॉट को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई।

फॉर्म पर सवाल, टीम में जगह पर बहस ऋषभ पंत ने इस सीज़न अब तक 10 मैचों में केवल 110 रन बनाए हैं। इतने खराब प्रदर्शन के बाद विशेषज्ञों और फैंस दोनों ही उनकी कप्तानी और प्लेइंग इलेवन में जगह पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि टीम में उनकी जगह भी अब खतरे में है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं उनके लगातार फ्लॉप शो के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने उनकी 27 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर भी सवाल उठाए, जो उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी बोली में खरीदा था।

मुंबई इंडियंस का दमदार प्रदर्शन वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए फ्रेंचाइज़ी के सबसे सफल गेंदबाज बन गए। सूर्यकुमार यादव के 54 और रयान रिकेल्टन के 58 रनों की बदौलत मुंबई ने 215/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार ने इस सीज़न में 400 रन पूरे किए और आईपीएल में अपने 4000 रन भी पार कर लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular