Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeHindi newsDelhiदिल्ली पर हमले की साजिश नाकाम: पाकिस्तान ने दागीं फतह-2 मिसाइलें, भारत...

दिल्ली पर हमले की साजिश नाकाम: पाकिस्तान ने दागीं फतह-2 मिसाइलें, भारत ने कैसे दिया मुंहतोड़ जवाब

Pakistan Attacks Delhi: भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान ने दिल्ली को निशाना बनाते हुए फतह-2 मिसाइल से हमला किया। यह मिसाइल राजधानी को दहलाने के इरादे से रात के समय दागी गई थी, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता से इसे हरियाणा के सिरसा में ही मार गिराया गया। फिलहाल दिल्ली पूरी तरह सुरक्षित है।

Pakistan Attacks Delhi: भारत-पाक जंग अब निर्णायक मोड़ पर, दिल्ली पर मिसाइल हमला नाकाम

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव अब आर-पार की लड़ाई में तब्दील हो चुका है। शनिवार तड़के पाकिस्तान ने दिल्ली को निशाना बनाते हुए फतह-2 (Fatah-II) मिसाइल दागी, लेकिन भारत की मुस्तैद रक्षा प्रणाली ने इस हमले को नाकाम कर दिया। मिसाइल को राजधानी तक पहुंचने से पहले ही हरियाणा के सिरसा में मार गिराया गया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं है।

सूत्र बताते हैं कि भारत की ओर से किए गए जवाबी हमलों ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है। भारतीय ड्रोन हमलों से पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह हो चुके हैं, जिससे बौखलाए पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस’ के तहत भारत के विभिन्न ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बनाई। इसी अभियान के तहत दिल्ली पर फतह-2 मिसाइल दागी गई थी।

भारत ने कैसे किया हमला नाकाम

खुफिया सूत्रों के अनुसार, जैसे ही मिसाइल ने भारतीय सीमा की ओर रुख किया, सिरसा एयरबेस पर तैनात रक्षा प्रणालियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे हवा में ही निष्क्रिय कर दिया। यह कार्रवाई दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर पहले ही कर दी गई, जिससे पाकिस्तान की साजिश नाकाम हो गई। गृह मंत्रालय ने भी इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि दिल्ली पूरी तरह सेफ है।

फतह मिसाइल की रेंज कितनी है?

रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान की फतह सीरीज की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल की अधिकतम रेंज लगभग 120 किलोमीटर है। इसी मिसाइल का इस्तेमाल कर पाकिस्तान ने हाल ही में भारत के खिलाफ हमलों की शुरुआत की थी। जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब तक कई इलाकों में बमबारी की घटनाएं सामने आई हैं, और कई जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं

भारत का करारा जवाब

पाकिस्तान की इस आक्रामकता का जवाब देते हुए भारत ने श्रीनगर एयरबेस से पांच मिसाइलें दागीं। इन हमलों में पाकिस्तान का एक फाइटर जेट पूरी तरह तबाह हो गया ह

इतना ही नहीं, भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन अहम एयरबेस को भी निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया है। खुद पाकिस्तान की सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके निम्नलिखित तीन एयरबेस पर हमला हुआ है:

  1. नूर खान एयरबेस, चकला, रावलपिंडी
  2. पीएएफ रफीकी एयरबेस, शोरकोट, पंजाब
  3. पीएएफ मुरीद एयरबेस, चकवाल, पंजाब
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular