Friday, September 12, 2025
No menu items!
HomeIndia Pak warCeasefire Violationभारत-पाक सीजफायर: सिंधु जल समझौते और बंद अटारी-वाघा बॉर्डर का क्या होगा?...

भारत-पाक सीजफायर: सिंधु जल समझौते और बंद अटारी-वाघा बॉर्डर का क्या होगा? जानिए महत्वपूर्ण सवाल…

दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान युद्ध के कगार पर खड़े हैं।  भारत ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6-7 मई की रात में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंक के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया गया। इस ऑपरेशन में कई कुख्यात आतंकी ढेर हुए। जिसके बाद से पाकिस्तान ने हर दिन सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन किया और सीमावर्ती जिलों में गोलीबारी, ड्रोन, मिसाइल से हमले किए गए। जिसका भारतीय सेना की तरफ से माकूल जवाब दिया गया। इस दौरान देखते-देखते दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन गई। पाकिस्तान लगातार तरह-तरह के मिसाइल-ड्रोन के जरिए भारत के अहम रक्षा ठिकानों के साथ-साथ नागरिक इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत ने अपने उन्नत वायु रक्षा प्रणाली से नाकाम कर दिया। भारत ने इसके जवाब में पाकिस्तान के 8 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए उसे भारी नुकसान पहुंचाया। भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पाकिस्तान के रक्षा प्रणाली की कमर टूट गई, जिससे घबराए पाकिस्तान ने भारत के सामने संघर्ष विराम को प्रस्ताव रखा। दोनों देशों के बीच करी 87 घंटे बाद संघर्ष विराम लागू हो गया, लेकिन इसके चार घंटे बाद ही पाकिस्तान ने अपनी कायराना हरकत शुरू कर दी। भारत-पाकिस्तान के बीच लागू हुए संघर्ष विराम के 3 घंटे बाद ही टूटने के बाद से कई सवाल खड़े हो रहे हैं…

पाकिस्तान के दुस्साहस का भारत क्या देगा जवाब?

भारत ने संघर्ष विराम लागू होने के बाद स्पष्ट किया था कि, भारतीय सेनाएं संघर्ष विराम सहमति का पालन करेंगी, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना पूरी तरह से तैयार, सतर्क और मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि सेना ने सीमा पर कड़ी नजर रखी हुई है और उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, शस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति होने पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या सीमा से वापस लौटेंगी भारतीय सेनाएं?

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संघर्ष विराम की घोषणा के बाद कहा कि फिलहाल दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर दी है। लेकिन इस मुद्दे पर दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बातचीत करेंगे। वहीं रक्षा मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह से तैयार, सतर्क और भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिसका साफ मतलब है कि अभी सेनाएं सीमाओं पर अलर्ट मोड में रहेंगी और 12 मई को होने वाली बातचीत के बाद ही सेनाओं के सीमा से लौटने पर फैसला होगा।

सिंधु जल समझौते का क्या होगा?

शनिवार शाम पांच बजे संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि, दोनों देशों के बीच सिर्फ सीजफायर के मुद्दे पर ही चर्चा हुई है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है पाकिस्तान पर लगाए गए सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे। इसमें सिंधु जल संधि, अटारी और वाघा बॉर्डर बंद होना, पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करना, बंदरगाहों एक-दूसरे के साथ आयात-निर्यात, जमीनी पत्र सेवा समेत सभी प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे।

अटारी-वाघा बॉर्डर खोल दिए जाएंगे?

दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए फिलहाल अटारी-वाघा बॉर्डर बंद ही रखे जाएंगे। बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान पर कई कड़ी प्रतिबंध लगाए थे। जिसमें अटारी और वाघा बॉर्डर भी बंद करना शामिल है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान से आए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश लौटने का निर्देश जारी किया था। इसमें सभी वर्ग के वीजाधारक शामिल थे।

क्या आईपीएल फिर से शुरू होगा?

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष की स्थिति और सुरक्षा कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 संस्करण को बीच में रोकना पड़ा था। बता दें कि, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला सुरक्षा करणों से बीच में ही रोक दिया गया था। जिसके अगले दिन इंडियन प्रीमियर लीग के अधिकारियों ने घोषणा की थी कि टूर्नामेंट के आगामी मैच एक सप्ताह के अतंराल के बाद खेले जाएंगे। वहीं 10 मई को दोनों देशों के बीच लागू हुए संघर्ष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular