Friday, September 12, 2025
No menu items!
HomeNewsबारिश का अलर्ट: 19 से 23 मई के बीच तेज़ बारिश और...

बारिश का अलर्ट: 19 से 23 मई के बीच तेज़ बारिश और आंधी की संभावना, IMD ने जारी किया चेतावनी संदेश

रेन अलर्ट: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इसको देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार हैं.

Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 18 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 19 और 20 मई को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जब आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 21 से 23 मई के बीच दिल्ली में तेज आंधी और बारिश की स्थिति बने रहने का अनुमान है। इस अवधि के दौरान तेज़ हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम अपडेट: राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी

राजस्थान:
राज्य के पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच राहत की बूंदें बरसीं। कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान अब भी तेज़ गर्मी की चपेट में है। गंगानगर में अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 से 3 दिनों में जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, 19 और 20 मई को राज्य के उत्तरी भागों में दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

झारखंड:
राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में 18 मई को आंधी और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
21 मई तक झारखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत:
पूर्वोत्तर भारत में अगले 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं, आंधी, गरज और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

  • 18 से 21 मई तक
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular