Thursday, September 11, 2025
No menu items!
HomeHindi newsएयर इंडिया की मुंबई जा रही फ्लाइट कोलकाता में उतारी गई, इंजन...

एयर इंडिया की मुंबई जा रही फ्लाइट कोलकाता में उतारी गई, इंजन में आई खराबी; सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए…

एक बार फिर एयर इंडिया के विमान में तकनीकी समस्या सामने आई है। सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट को इंजन में खराबी के कारण कोलकाता में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। सभी यात्रियों को वहीं उतार दिया गया।

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहा था विमान


सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई180 को तकनीकी खराबी के चलते कोलकाता में आपात रूप से लैंड कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार, विमान के बाएं इंजन में गड़बड़ी पाई गई, जिसके कारण सोमवार देर रात करीब 12:45 बजे इसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया


लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और मंगलवार सुबह करीब 5:20 बजे इस फ्लाइट की आगे की यात्रा रद्द कर दी गई। पायलट ने यात्रियों को जानकारी दी कि यह कदम फ्लाइट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

लगातार सामने आ रही तकनीकी समस्याएं


एयर इंडिया की फ्लाइट्स में बीते कुछ दिनों से लगातार तकनीकी परेशानियां सामने आ रही हैं। सोमवार को एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट एआई315, जो हांगकांग से दिल्ली जा रही थी, तकनीकी गड़बड़ी के कारण उड़ान भरने के एक घंटे बाद वापस हांगकांग लौट गई।

अन्य एयरलाइंस भी प्रभावित


रविवार को चेन्नई जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट भी तकनीकी खराबी के चलते उड़ान के बीच से ही लंदन लौट गई। वहीं, 16 जून को जर्मनी से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद वापस लौटना पड़ा।

12 जून को हुआ था बड़ा हादसा


गौरतलब है कि 12 जून को लंदन जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह विमान उड़ान भरने के एक मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी 241 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा अब तक की सबसे गंभीर घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

फ्लाइट सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल


इन लगातार हो रही घटनाओं ने एयरलाइनों की सुरक्षा व्यवस्था और विमान रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इन मामलों की गहन जांच और सुधार की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular