Thursday, September 11, 2025
No menu items!
HomeEntertainmentBollywoodGrey Divorce: मनोरंजन और खेल जगत में बढ़ रहा ‘ग्रे डिवोर्स’ का...

Grey Divorce: मनोरंजन और खेल जगत में बढ़ रहा ‘ग्रे डिवोर्स’ का चलन, सालों बाद अपने जीवनसाथी से अलग हो रहे कई सितारे

Grey Divorce: साल 2025 मनोरंजन और खेल जगत के लिए मुश्किलों भरा नजर आ रहा है। कई सितारों के लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते एक के बाद एक टूट रहे हैं। इसी के साथ ‘ग्रे डिवोर्स’ का ट्रेंड भी सुर्खियों में है। आखिर क्या है ग्रे डिवोर्स? आइए जानते हैं.

Grey Divorce: साल 2024 के बाद अब 2025 में भी फैंस अपने पसंदीदा सितारों के टूटते रिश्तों से मायूस हो रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक, यह साल भी रिश्तों के लिहाज से अच्छा नहीं दिख रहा। कई नामचीन सितारे तलाक की घोषणा कर चुके हैं। हाल ही में मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की खबर साझा की। इस खबर के बाद एक बार फिर ‘ग्रे डिवोर्स’ का ट्रेंड चर्चा में है। आखिर क्या है ग्रे डिवोर्स? आइए जानते हैं.

साइना नेहवाल – पारुपल्ली कश्यप

साल 2018 में बड़े धूमधाम से शादी रचाने वाला यह स्टार कपल अब अलग हो चुका है। सात साल बाद साइना और कश्यप ने अपनी राहें जुदा करने का कठिन फैसला लिया। इंस्टाग्राम स्टोरी में साइना ने लिखा, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। काफी सोच-विचार के बाद, मैंने और पारुपल्ली कश्यप ने अलग होने का फैसला लिया है।” इस खबर ने फैंस और खेल जगत सभी को चौंका दिया है.

सितारों के बीच बढ़ रहा ग्रे डिवोर्स का चलन

मनोरंजन और खेल जगत में बढ़ते ग्रे डिवोर्स के साथ-साथ अब मैट्रो शहरों में भी यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। शादी के कई साल बाद कपल्स अलग होने का फैसला कर रहे हैं। भारत में भी इसका चलन तेज़ी से बढ़ रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण एक-दूसरे को समय न दे पाना है। भागदौड़ भरी ज़िंदगी में परिवार के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो गया है। वहीं, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स भी इसकी एक वजह माने जाते हैं।

क्या होता है ग्रे डिवोर्स?

ग्रे डिवोर्स वह स्थिति है जब कपल लंबे समय तक साथ रहने के बाद तलाक ले लेते हैं। अक्सर ऐसा तब होता है जब बच्चे बड़े हो जाते हैं या कपल पहले बच्चों के कारण अलग नहीं होते। कई बार कपल्स समय के साथ एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं या मनमुटाव बढ़ जाता है।

पश्चिमी अवधारणा से आया ट्रेंड

ग्रे डिवोर्स की शुरुआत भारत में नहीं, बल्कि पश्चिमी देशों में हुई थी। वहां कपल्स कभी भी तलाक लेने का फैसला कर सकते हैं—चाहे शादी के कुछ ही महीने बाद या फिर कई साल बाद। भारत में भी अब तलाक के मामले लगातार बढ़ते दिख रहे हैं और लंबे वक्त बाद रिश्तों के टूटने के मामले सामने आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular