Arjun Tendulkar & Saaniya Chandhok Engagement:
क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 13 अगस्त 2025 को अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक से सगाई कर ली। यह खास पल मुंबई में एक निजी समारोह में हुआ, जहां दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे। हालांकि, अभी तक किसी भी परिवार ने आधिकारिक तौर पर सगाई की पुष्टि नहीं की है।
क्रिकेट करियर में संघर्ष कर रहे अर्जुन ने 25 साल की उम्र में सगाई की है और उनके इस कदम से ऐसा लगता है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी 24 मई 1994 को अंजली मेहता से विवाह किया था, जब वह सिर्फ 22 साल के थे। अब सभी के मन में यह सवाल है कि अर्जुन की होने वाली पत्नी और सचिन तेंदुलकर की बहू कौन हैं? (फोटो क्रेडिट: Instagram Sarah Tendulkar)
मशहूर औद्योगिक परिवार से हैं ताल्लुक
अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक मुंबई के प्रतिष्ठित उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। घई परिवार का हॉस्पीटलिटी और फूड इंडस्ट्री में खासा दबदबा है। इस परिवार को इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और प्रसिद्ध आइसक्रीम पार्लर ब्रुकली क्रीमरी के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। (फोटो क्रेडिट: Instagram Sarah Tendulkar)

अर्जुन की बचपन की दोस्त हैं सानिया चंडोक
सानिया चंडोक, अर्जुन तेंदुलकर की बचपन की दोस्त हैं। उन्होंने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल (Cathedral & John Connon School) से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। (फोटो क्रेडिट: Instagram)

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से किया ग्रेजुएशन
सानिया चंडोक ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (London School of Economics) से बिजनेस मैनेजमेंट में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। वह 2020 में ग्रेजुएट हुईं और इसके बाद भारत लौट आईं। (फोटो क्रेडिट: Sara Tendulkar Instagram)

भारत में की मिस्टर पॉज की शुरुआत
ग्रेजुएशन के बाद भारत लौटने पर सानिया ने पालतू जानवरों के बढ़ते उद्योग में एक अवसर महसूस किया और इस सोच के साथ उन्होंने “मिस्टर पॉज” की स्थापना की। यह मुंबई स्थित एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर है, जो पालतू जानवरों के लिए विशेष सेवाएं प्रदान करता है। (फोटो क्रेडिट: Instagram Mr Paws)

डॉग लवर हैं सानिया
सानिया खुद एक डॉग लवर हैं और मिस्टर पॉज की वेबसाइट के मुताबिक, उनके पास तीन पालतू कुत्ते हैं। मुंबई में पालतू जानवरों के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली देखभाल सेवाओं की आवश्यकता का एहसास होने के बाद, उन्होंने अपने प्रेम और उद्यमिता को मिलाकर मिस्टर पॉज की शुरुआत की। (फोटो क्रेडिट: Instagram Mr Paws)

सारा के साथ है सानिया की शानदार केमिस्ट्री
अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सारा की सानिया से भी गहरी दोस्ती है। दोनों कई बार एक साथ नजर आई हैं और उनकी केमिस्ट्री भी बहुत अच्छी है। खास बात यह है कि दोनों को मुंबई इंडियन्स की जर्सी में आईपीएल के दौरान भी देखा गया है। (फोटो क्रेडिट: Instagram)

तीनों के बीच है मुंबई-लंदन कनेक्शन
सारा और सानिया दोनों ने अपनी ग्रेजुएशन लंदन से की है, जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने भी लंदन में क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। तीनों मुंबई में पले-बढ़े और फिर एक वक्त पर लंदन में भी साथ रहे, जिससे उनके बीच अच्छे संबंध और गहरी दोस्ती बन गई है।