Tuesday, October 21, 2025
No menu items!
HomeBreaking Newsफतेह नगर थाने में ऑपरेशन जागृति चरण-4 के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

फतेह नगर थाने में ऑपरेशन जागृति चरण-4 के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

फतहनगर। फतहनगर थाने में ऑपरेशन जागृति चरण-4 के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई थी। इस बैठक में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चर्चा की गई। अपराधों से बालकों के संरक्षण 2012 की जानकारी के संबंध में थाना सर्किल के सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, शांति समिति, ग्राम रक्षक, जनप्रतिनिधि, सुरक्षा सखी की मीटिंग रखी गई है। प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की गईl
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष कम आयु वाले बालक/बालिकाओं और युवक/युवतियों को यौन अपराधों से बचाना और महिला अपराधों में कमी लाना है।

ऑपरेशन जागृति चरण-4 के मुख्य बिंदु:

  • अभियान की अवधि: 1 अक्टूबर 2025 से 16 मई तकl
  • उद्देश्य: महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हिंसा और महिला अपराधों में कमी लानाl
  • कार्यक्रम: विभिन्न थाना क्षेत्रों में शपथ पत्र भरवाना, जनसंवाद, सामुदायिक बैठक, शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता वार्ता, पॉक्सो एक्ट और बालिका सुरक्षा पर संवाद कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेl

महत्वपूर्ण जानकारी

  • चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर: 1098 (24 घंटे उपलब्ध) – बालकों के लिए सहायता और समर्थन के लिए
  • महिला हेल्पलाइन नंबर: 181 (24 घंटे उपलब्ध) – महिलाओं के लिए सहायता और समर्थन के लिए
  • पुलिस आपातकालीन सेवा: 112

इस अभियान के तहत उदयपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा और महिला अपराधों में कमी लाने के लिए काम किया जाएगा। फतेह नगर थाने में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें छात्राओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular