Friday, October 31, 2025
No menu items!
HomeNewsफतहनगर में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की जयंती पर...

फतहनगर में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के योगदान को किया याद
फतहनगर (सनवाड़)।
मंडल एवं नगर कांग्रेस कमेटी तथा यूथ कांग्रेस कमेटी फतहनगर-सनवाड़ द्वारा शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सायं 4:00 बजे गोपाल मिल, फतहनगर पर आयोजित हुआ।

दोनों महान नेताओं के जीवन और योगदान पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी जी और सरदार पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए जो योगदान दिया, वह सदा स्मरणीय रहेगा। वहीं सरदार पटेल जी को देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को अखंड बनाने के लिए सदैव याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें….फतहनगर में आंवला नवमी पर लक्ष्मीनारायण सत्यनारायण

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, पार्षद नारायण मोर, नरेश जाट, सुनील मुंदड़ा, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश बारबर, ब्लॉक महासचिव मदन प्रजापत, मंडल महासचिव राजेश त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, किशन गुर्जर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितेश पुरी गोस्वामी, विकास लावती, वैभव मारोठिया, भगवतीलाल धोबी, मीडिया प्रकोष्ठ के निर्मल पाराशर, रतनलाल कुमावत, महावीर जैन, पुरुषोत्तम प्रजापत, संजय गोयल, अर्जुन सिंह राजपूत, कन्हैयालाल शर्मा, सत्यनारायण त्रिपाठी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular