सर्दियों में CNG कारों की देखभाल के लिए कुछ अतिरिक्त सावधानियां जरूरी हो जाती हैं, खासकर गैस भरवाते समय। अगर आप CNG कार चलाते हैं, तो इन बातों को जानना आपके लिए ज़रूरी है। आइए इन्हें विस्तार से समझते हैं।
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है, और ऐसे में अपनी CNG कार की देखभाल करते समय कुछ अतिरिक्त सावधानियां बरतना बेहद जरूरी हो जाती हैं—खासकर गैस भरवाते समय। ठंड में छोटी-सी गलती भी बड़ी परेशानी या दुर्घटना का कारण बन सकती है और कार की परफॉर्मेंस पर असर डाल सकती है। यदि आप CNG कार चलाते हैं या नई CNG कार लेने की सोच रहे हैं, तो इन बातों को जानना आपके लिए जरूरी है।
1. इंजन बंद रखें और बाहर निकलें
सीएनजी भरवाते समय सबसे महत्वपूर्ण बात सुरक्षा की होती है। गैस भरने से पहले हमेशा इंजन बंद करें और कार में किसी को बैठने न दें। गाड़ी में बैठे लोगों के साथ सीएनजी भरवाना जोखिम बढ़ाता है। इसलिए इंजन बंद करके बाहर निकलना जरूरी है। यह नियम हर मौसम में लागू होता है, लेकिन सर्दियों में इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है।
2. टैंक को पूरी तरह खाली न होने दें
सर्दियों में सलाह दी जाती है कि अपनी कार की CNG टैंक को हमेशा भरा रखें या कम से कम आधे से ज्यादा जरूर रखें। ऐसा करने से टंकी के अंदर हवा और नमी जमा होने की संभावना कम हो जाती है। खाली टंकी में हवा घुसती है, और ठंड में वही नमी पानी बनकर फ्यूल सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती है। भरी हुई टंकी आपकी कार को सुरक्षित रखती है और ड्राइविंग को चिंता-मुक्त बनाती है।
3. लीकेज की जांच करें
ठंड के मौसम में रबर और प्लास्टिक के पार्ट्स सिकुड़ सकते हैं, जिससे CNG किट या टैंक में लीकेज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गैस भरवाने से पहले और बाद में CNG की गंध पर जरूर ध्यान दें। हल्की-सी गंध भी महसूस हो तो तुरंत अधिकृत सर्विस सेंटर पर जांच करवाएं। इसके अलावा, खासकर सर्दियां शुरू होने से पहले किट की नियमित जांच जरूर कराएं।
4. सिलेंडर की एक्सपायरी डेट और हाइड्रो टेस्टिंग
CNG सिलेंडर की एक तय एक्सपायरी डेट होती है, जिसे समय-समय पर चेक करना जरूरी है। साथ ही हाइड्रो टेस्टिंग भी समय पर करवाएं, क्योंकि यही टेस्ट सिलेंडर की मजबूती और सुरक्षा की पुष्टि करता है। सर्दियों में प्रेशर में ज्यादा उतार-चढ़ाव होते हैं, इसलिए इस जांच की अहमियत और बढ़ जाती है।
और पढ़ें : विधानसभा स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साहमावली
