Monday, March 30, 2026
No menu items!
HomeHindi newsबाल दिवस पर बेटी जन्मोत्सव मनाकर दिया बालिका सशक्तिकरण का संदेश

बाल दिवस पर बेटी जन्मोत्सव मनाकर दिया बालिका सशक्तिकरण का संदेश

मावली, उदयपुर।

बाल दिवस के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग, मावली द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्राम पंचायत मेड़ता में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में केक काटकर बेटी जन्मोत्सव मनाया गया और बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य तथा समग्र विकास को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं के साथ विभाग के ब्लॉक पर्यवेक्षक सागर सिंह, सहायक विकास अधिकारी अर्जुन सिंह, प्रशासक भगवती लाल, खेम सिंह, तथा महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्र से सामाजिक परामर्शदाता वैदेही वैष्णव, साथिन केसर गमेती, नमिता डांगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम एवं बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई तथा बालिकाओं से संबंधित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

सभी ग्राम पंचायतों में जाजम बैठकों का आयोजन

बाल दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तर पर सभी ग्राम पंचायतों में जाजम बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular