गांधी ग्राउंड में संभाग स्तरीय घूमर महोत्सव का आयोजन

प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ जीवंत प्रदर्शन उदयपुर, 19 नवंबर। उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी की पहल पर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के साझे में बुधवार को गांधी ग्राउंड में भव्य घूमर महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एक साथ सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति ने रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में सामूहिक घूमर नृत्य कर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को मानो जीवंत कर दिया। अलग-अलग राउंड में घूमर की मधुर धुनों पर सजीव झूमते प्रतिभागियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को मिला संजीवन
आयोजन ने प्रदेश की पारंपरिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को एक बार फिर जीवंत किया। किशोरियों से लेकर प्रौढ़ उम्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुनीता सरोच ने बताया कि महोत्सव में 475 से अधिक युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लेकर आयोजन को भव्यता प्रदान की।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, नगर निगम पूर्व महापौर रजनी डांगी, समाजसेवी गजपाल सिंह, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, पिंकी मंडावत, खुशबू मालवीय सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे।
दिव्यांग बालिका की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
महोत्सव के दौरान सभी प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया, लेकिन विशेष रूप से बड़गांव निवासी दिव्यांग बालिका दिया श्रीमाली ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान खींचा और खूब तालियाँ बटोरीं। दिया ने बताया कि उन्हें बचपन से घूमर के प्रति विशेष लगाव है और इस आयोजन से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला।
किसान छोटी राहत से भी करिश्मा कर सकता है” — डॉ. रावत
विजेताओं को मिला सम्मान उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया

बेस्ट ग्रुप डांस
विजेता — मेवाड़ के रंग ग्रुप — ₹21,000
उपविजेता — अलबेली घूमर ग्रुप — ₹11,000
बेस्ट ग्रुप कॉस्ट्यूम
विजेता — मेवाड़ के रंग — ₹11,000
उपविजेता — अलबेली घूमर — ₹7,000
बेस्ट सिंक्रनाइजेशन
विजेता — मीरा प्रकाश वर्मा फाउंडेशन
उपविजेता — मेवाड़ के रंग
बेस्ट ग्रुप ज्वेलरी
विजेता — मीरा प्रकाश वर्मा फाउंडेशन
उपविजेता — घूमर नायिका, मीरा गर्ल्स कॉलेज
बेस्ट कोरियोग्राफी
विजेता — मेवाड़ के रंग
उपविजेता — रंगीला रिदम
सभी विजेताओं को क्रमशः ₹11,000 एवं ₹7,000 के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
