Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeGovernment Schemesएमबी हॉस्पीटल में शुरू हुआ जन औषधी केंद्र

एमबी हॉस्पीटल में शुरू हुआ जन औषधी केंद्र

उदयपुरl प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारम्भ महराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, उदयपुर में आज अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन, अधीक्षक, महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, उदयपुर द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना को राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। बताया गया कि जन औषधि केंद्र के माध्यम से संभाग के विभिन्न जिलों से उपचार हेतु चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएँ ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 95 प्रतिशत तक कम लागत पर उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी। नवीन स्थापित जन औषधि केंद्र का संचालन चिकित्सालय परिसर में कोटेज वार्ड के समीप किया जा रहा है, जहाँ आमजन आसानी से जन औषधि केंद्र से दवाएँ प्राप्त कर सकेंगे। खासकर वो मरीज जो लम्बी बीमारी से ग्रसित है एवं उनको लगातार दवाईयों पर रहना पडता है। जैसे डायबिटीज, गुर्दा रोग, लीवर रोग, गठिया रोग, केंसर रोग जैसी बीमारी।
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र शुभारम्भ कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती श्रीदेवी एम.,श्रीमती नूरानी मेईडा, श्री जितेन्द्र भटनागर, कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी श्री एच.सी. मीणा, श्री हेमन्त अमेटा (ओपीडी इंचार्ज) एवं फार्मासिस्ट एवं श्री प्रांशु कुमावत, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक प्रोपराईटर, श्री अनिल शर्मा अन्य चिकित्सा कार्मिक तथा आमजन उपस्थित रहे l

Read more – 72वां अन्तर्राष्ट्रीय सहकार सप्ताहसहकार से साकार होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular