Roasted Chana Auramine Contamination: बाजार में बिक रहे भुने चने में औरामाइन (Auramine) जैसे खतरनाक केमिकल के मिलाए जाने का मामला सामने आया है। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर गंभीर चिंता जताई है। रिसर्च के अनुसार, औरामाइन एक कैंसरजन रसायन है, जिसका उपयोग आमतौर पर कपड़ों और लेदर को रंगने में किया जाता है। खाद्य पदार्थों में इसका प्रयोग बेहद जोखिम भरा है, क्योंकि यह लिवर, किडनी और ब्लैडर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें….ओपन विश्वविद्यालय सहित हरियाणा और उत्तरप्रदेश ने जीते गोल्ड
Roasted Chickpeas Contaminated with Cancer-Causing Dye:
बाजार में मिलावट का कारोबार इस कदर बढ़ चुका है कि अब कई खाद्य पदार्थों में खतरनाक रसायन मिलाए जाने के मामलों का खुलासा हो रहा है। दूध और मसालों में मिलावट की खबरें तो पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य मंत्री और फूड प्रोसेसिंग मंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि हाल ही में बाजार में बिक रहे भुने चने में औरामाइन (Auramine) जैसे कैंसरजन रसायन की मिलावट पाई गई है। यह न केवल फूड सेफ्टी नियमों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि लाखों उपभोक्ताओं की सेहत, सुरक्षा और भरोसे के लिए सीधा खतरा भी है।
राज्यसभा सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि भुने चनों में मिलाए जा रहे खतरनाक रसायन औरामाइन को लेकर तत्काल राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया जाए, साथ ही संदिग्ध उत्पादों की व्यापक जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मुद्दे के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी कई लोग चने में मिलावट के दावे कर रहे हैं। ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी हो जाता है कि औरामाइन आखिर क्या है, इसका इस्तेमाल किन क्षेत्रों में होता है, और यदि यह खाद्य पदार्थों में मिलाया जाए तो स्वास्थ्य के लिए कौन-कौन से जोखिम पैदा कर सकता है। आइए, इन सभी सवालों के जवाब जान लेते हैं।
