Monday, March 30, 2026
No menu items!
HomeHindi newsसुख लाल गुर्जर को सीबीईओ मावली का चार्ज

सुख लाल गुर्जर को सीबीईओ मावली का चार्ज

मावली। मावली ब्लॉक के शिक्षा विभाग में सेवारत एसीबीईओ प्रथम सुख लाल गुर्जर को सीबीईओ मावली का चार्ज बुधवार को दिया गया।

सीबीईओ मावली पर पिछले चार वर्षों से प्रमोद कुमार सुथार सेवारत थे।
प्रमोद कुमार सुथार की पद्दौनती होने से मावली सीबीईओ का पद रिक्त होने एवं आगामी पदस्थापन तक एसीबीईओ प्रथम सुख लाल गुर्जर ही मावली ब्लॉक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बुधवार को सीबीईओ का चार्ज देने के पश्चात शिक्षकों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने गुर्जर को बधाई देना प्रारंभ कर दिया।

सीबीईओ प्रमोद कुमार सुथार को विदाई समारोह के दौरान तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, श्री फल भेंट किया गया।
पीईईओ व प्रधानाचार्य संभागीयों में शक्ति सिंह राव,भान सिंह राव, राजेन्द्र सिंह दलावत, ज्योति जैन, चंदा पंवार थे।
शिक्षकों में राकेश पण्डिया, चंद्र शेखर चौधरी, शंकर लाल जाट, श्याम लाल आमेटा, शंकर लाल खटीक,
भगवत प्रसाद बुनकर, कांति लाल करैला आदि थे।
गौरव त्रिवेदी, महेंद्र सिंह, कमलेश त्रिवेदी, रिना पोखरना, पंकज, शांति लाल मीणा द्वारा प्रमोद कुमार सुथार को तस्वीर भेंट कर अभिनन्दन किया गया ।
आशीष कुमावत ने श्री फल भेंट किया ।
सतीश झा ने शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया।
संचालन पंकज जोशी ने किया।
सोहन लाल बुनकर, रिना पोखरना, सुख लाल गुर्जर प्रधानाचार्यों,एवं संभागीयों ने अपने विचार व्यक्त किये।
शिक्षक संघों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों ने सुख लाल गुर्जर को
सीबीईओ की जिम्मेदारी मिलने की बधाई देकर उपरणा ओढ़ाकर मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
आशीष कुमावत के लेखाधिकारी प्रथम की पद्दौनती होने की उपस्थित संभागीयों ने उपरणा ओढ़ाकर मेवाड़ी पाघ पहनाकर, माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
सीबीईओ कार्यालय समग्र शिक्षा मावली स्टाफ में राधेश्याम, पंकज, शंकर लाल जाट, गौरव त्रिवेदी, कमलेश त्रिवेदी, चुन्नीलाल अहीर,
दिपक सैन, रमेश बड़ गुर्जर, प्रहलाद पुरी गोस्वामी, संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर, सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति में
स्वागत अभिनंदन किया गया।

Read more – ओपन विश्वविद्यालय सहित हरियाणा और उत्तरप्रदेश ने जीते गोल्ड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular