फतहनगर,29नवम्बर। फतहनगर सहकारी समिति में शनिवार को यूरिया खाद वितरण किया गया ।
प्रातःकाल यूरिया खाद वितरण होने के समाचार वायरल होते ही किसानों की भीड़ लगनी प्रारंभ हो गई।
महिलाओं की कतारें अलग लगाई गई। पुरूषों की कतार में संख्या अधिक रही । 100 फिट लम्बी कतारें दोपहर तक बनी हुई थी। जैसे-जैसे यूरिया खाद लेकर किसान समिति परिसर से बाहर निकलते , बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी।
प्रत्येक किसान महिला या पुरूष को एक आधार कार्ड धारक को दो यूरिया खाद के बैग वितरण किये गए।
प्रत्येक आधार कार्ड धारक किसान को यूरिया खाद के दो बैग के साथ एक एनपीके कृपको तरल जैव खाद की बोतल 175 रूपये में दी गई।
यूरिया खाद के 267 रूपये प्रति बैग की दर से वितरण किये गए।

भारत यूरिया इफको नीम लेपित यूरिया खाद का 45 किग्रा का बैग वितरण किया गया। दो बजे तक यूरिया खाद वितरण किया गया ।
कतारों में खड़े-खड़े कुछ वृध लोगों को थोड़ी -थोड़ी देर के लिए कतार में ही बैठने को विवश होना पड़ा।

कुछ किसान लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों को साथ लेकर लाईन में लगे एवं यूरिया बैग प्राप्त कर टेंपो, मेटाडोर, कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर आदि से लेकर जाते हुए देखे गए ।
विलंब से आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
Also Read – उदयपुर संभाग के शिक्षा उपनिदेशक की जिम्मेदारी प्रमोद कुमार सुथार ने संभाली
