Thursday, April 2, 2026
No menu items!
HomeHindi news📰 जीवन ज्योति योजना के तहत परिजनों को मिली 2 लाख रुपए...

📰 जीवन ज्योति योजना के तहत परिजनों को मिली 2 लाख रुपए की राशि

मावली, 2 दिसंबर ।प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मावली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बीमित ग्राम पंचायत गादोली मामा देव के निवासी दिवंगत दुर्गा शंकर गमेती के परिजनों को 2 लाख रुपए की दावा राशि प्रदान की गई। यह राशि उनके नॉमिनी लहरी बाई गमेती को चेक के माध्यम से दी गई। राशि प्राप्त होने पर परिवार ने खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, मावली शाखा के प्रबंधक लोकेश मेघवाल, संयुक्त शाखा प्रबंधक हेमंत, सुपरवाइजर वेद प्रकाश चौबीसा, बैंक मित्र मावली सुरेश डांगी, दीपक आमेटा तथा भेरूलाल डांगी उपस्थित रहे।

Also Read: मावली बार एसोसिएशन चुनाव 12 दिसंबर को

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular