Thursday, February 12, 2026
No menu items!
HomeHindi news📰 15 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को दी कानूनी...

📰 15 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को दी कानूनी सुरक्षा संबंधी जानकारी

मावली, 2 दिसंबर 2025।
महिला अधिकारिता विभाग के तत्वाधान में संचालित महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र (जतन संस्था द्वारा मावली थाने में संचालित) की सामाजिक परामर्शदाता श्रीमती वैदेही वैष्णव द्वारा 15 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नामरी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को घरेलू हिंसा से सुरक्षा और महिलाओं के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिलाओं को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया—

घरेलू हिंसा अधिनियम

सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाएँ

महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र की सुविधाएँ

विधिक सहायता की प्रक्रिया

बाल विवाह मुक्त अभियान

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई तथा जेंडर इक्वलिटी का संदेश दिया गया।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
📞 181 | 1098 | 112

Also Read: जीवन ज्योति योजना के तहत परिजनों को मिली 2 लाख रुपए की राशि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular