Monday, March 30, 2026
No menu items!
HomeBreaking Newsलेकसिटी में अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का समापन

लेकसिटी में अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का समापन

  • कायकिंग और केनोइंग की अंतिम दौर की प्रतियोगिताओं का गुरुवार को हुआ आयोजन

उदयपुर, 04 दिसंबर। लेकसिटी को इस वर्ष खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीन खेलों के आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली थी जिसका गुरुवार को समापन हुआ। विगत 25 नवंबर से तीन चरणों मे अंतर्राष्ट्रीय मानकों एवं सुविधाओं के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में जुडो, बीच वॉलीबॉल एवं कायकिंग एवं केनोइंग प्रतियोगिताओं में करीब 60 विश्वविद्यालयों के 400 से अधिक महिला एवं पुरुष एथलीट्स ने भाग लिया। आयोजन प्रभारी अधिकारी एवं यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि सभी सहयोगी विभागों और संस्थानों का सराहनीय योगदान रहा जिससे शहर की ख्याति के अनुरूप खेल जगत का ये बड़ा आयोजन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान मेहमान खिलाड़ियों ने भी पूर्ण अनुशासन का परिचय देते हुए अद्वितीय खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

गुरुवार के परिणाम

गुरुवार को कायकिंग – केनोइंग प्रतियोगिताओं तीसरे एवं अंतिम दिन फतहसागर की पाल पर अंतिम दौर की प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अतिथि के रूप में उदयपुर ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा, समाजसेवी गजपाल सिंह, पंकज बोराणा, देवीलाल सालवी, सीमा चम्पावत,खुश्बु मालवीया,भगवान वैष्णव, देवस्थान विभाग उपायुक्त गितेश श्री मालवीय, भारतीय कायकिंग केनोइंग संघ के महेश पीपलकर सहित परिषद के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि गुरुवार को 200 मीटर में पुरुष वर्ग कायकिंग-सिंगल्स में निंगोबम मंजीत मीटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को स्वर्ण पदक, विशाल गोस्वामी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को रजत पदक, किरण सुखदास सिंदे, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। केनोइंग सिंगल्स में मिथुन मधु, यूनिवर्सिटी ऑफ केरल को स्वर्ण पदक, अंकित, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को रजत पदक, हेम्म रोजीत सिंह, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ को कांस्य पदक मिला।

कायकिंग डबल्स में के. याईफाटोबी देवी, आचल कचरू साहरे, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को स्वर्ण पदक, कुलसुम, पुष्पा यादव, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को रजत पदक, आचल सोनकर, भूमि सोनकर, गुरूकाशी यूनिवर्सिटी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। केनोइंग डबल्स में सलम चौबा, देवी सौभम सन्तोम्बी देवी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को स्वर्ण पदक निकी, अनु, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ को रजत पदक; अनुष्का सन्तोष, अम्बेडकर संस्कृति सोमनाथ सिंदे, सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी को कांस्य पदक मिला।

कायकिंग फोर में दीपक, मैरेम्बम लचेन्बा सिंह, निगथोजम न्गबा सिंह, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को स्वर्ण पदक, रवीन्द्र कुमार, सुमीत देबास, विकास, लान्थोईबा पोत्सांगबाम, गुरूकाशी यूनिवर्सिटी को रजत पदक, गुनके करण राजू, अकिवाटे स्वान्नद सजय, बुयेकर आमे उमेश, सासने श्रीसरथ, शशीकांत, शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोलापुर को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

औपचारिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

फतहसागर पाल पर आयोजित औपचारिक समापन कार्यक्रम में पुरुष और महिला विजेताओं की जनरल चौम्पियनशिप ट्रॉफी जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल एवं राजस्थान कायकिंग-केनोइंग संघ सचिव दिलीप सिंह चौहान द्वारा प्रदान की गई। महिला वर्ग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी विजेता एवं पंजाब यूनिवर्सिटी, उपविजेता प्रथम, गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर उपविजेता द्वितीय रही। पुरुष वर्ग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी विजेता, गुरूकाशी यूनिवर्सिटी उपविजेता प्रथम एवं यूनिवर्सिटी ऑफ केरल उपविजेता द्वितीय रही। खेलो इंडिया की ओर से कम्पीटीशन मैनेजर मुकेश शर्मा द्वारा जिला प्रशासन, संघ, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद एवं अन्य सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया।

Also Read: राजस्थान 99.87 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ देश में अव्वल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular