Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeHindi newsफतहनगर थाना परिसर में सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक सम्पन्न

फतहनगर थाना परिसर में सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक सम्पन्न

फतहनगर, 05 दिसम्बर 2025।
थाना फतहनगर में आज शाम 5:30 बजे सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षकों तथा शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने पर मुख्य रूप से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में माननीय IPS मैडम आशिमा वासवानी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी सदस्यों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के साथ-साथ आपसी संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं नागरिकों का आपसी तालमेल ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

थानाधिकारी महोदय चंदशेखर किलानिया ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि समय-समय पर ऐसे बैठकों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

बैठक में सभी सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक एवं शांति समिति के सदस्य समय पर उपस्थित रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए।

Also Read: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की छात्रवृति योजना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular