फतहनगर, 17 दिसम्बर। फतहनगर की संजय कॉलोनी वार्ड नंबर 23 में 18 दिसंबर 2025, गुरुवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अलख नयन नेत्र चिकित्सालय, उदयपुर (विजन सेंटर फतहनगर) के तत्वावधान में आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संजय कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में किया जाएगा। शिविर में ग्रामीणों की आँखों की निशुल्क जांच की जाएगी तथा नेत्र रोगों से संबंधित परामर्श दिया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को जांच के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य रहेगा। वहीं नजदीकी नजर के चश्मे आवश्यकता अनुसार ₹200 से ₹350 की रियायती दर पर मौके पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपने परिवारजनों एवं परिचितों को, जिन्हें आँखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो, इस शिविर में अवश्य लेकर आएं और इस जनहितकारी सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
