Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsमावली के चंगेडी में महिलाओं को साबुन-सर्फ का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू

मावली के चंगेडी में महिलाओं को साबुन-सर्फ का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू

मावली l मावली उपखंड की चंगेडी पंचायत के रावला चौक में मंगलवार को किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ की ओर महिलाओं के लिए निशुल्क साबुन व सर्फ बनाने का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया।

संगठन की महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं राष्ट्रपति युवा पुरस्कार प्राप्त श्रीमती भगवती जोशी ने महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। आज के सत्र में महिलाओं को सर्फ बनाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने खुद से भी सर्फ बनाना सिखाl

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को संगठन द्वारा चलाए जा रहे स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में समर्थ सेवा संस्थान का विशेष सहयोग रहा।

किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। इसी कड़ी में संगठन गांव-गांव जाकर महिलाओं को साबुन, सर्फ और लिक्विड बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं के अंतर्गत कम ब्याज दर पर लोन एवं उनके उत्पादों के लिए मार्केट उपलब्ध कराने में भी सहायता प्रदान की जायेगी l

Also Read: उदयपुर में वाहनों की नई नंबर सीरीज जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular