Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsपशुपालक सम्मान योजना प्रगतिशील महिला पशुपालकों से आवेदन आमंत्रित

पशुपालक सम्मान योजना प्रगतिशील महिला पशुपालकों से आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 9 जनवरी। पशुपालक सम्मान योजना के तहत प्रदेश की प्रगतिशील महिला पशुपालकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ सुरेश कुमार जैन ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत समिति स्तर से एक प्रगतिशील महिला पशुपालक का चयन किया जाएगा। योजना के अनुसार पंचायत समिति स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला पशुपालक को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में पंचायत समितियों से चयनित पशुपालकों में से दो का चयन जिला स्तर पर होगा, जहां प्रत्येक को 25,000 रुपये की राशि दी जाएगी। जिला स्तर से चयनित दो पशुपालकों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा, जहां उन्हें 50,000 रुपये की सम्मान राशि राज्यस्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह में प्रदान की जाएगी। इच्छुक एवं प्रगतिशील महिला पशुपालक अपने नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सालय में कार्यालय समय के दौरान निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2025 निर्धारित की गई है। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। योजना की विस्तृत जानकारी के लिए पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक या उप निदेशक कार्यालय, नजदीकी पशु चिकित्सालय अथवा विभागीय वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।

Also Read: उदयपुर जिले में यूरिया उर्वरक की रिकॉर्ड आपूर्ति, किसानों से संयम रखने की अपील

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular