मावली, 23 जनवरीl मावली एवं खेमली ब्लॉक के सभी विद्यालयों में बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।
मेघा पीटीएम बैठक आयोजित कर विद्यार्थियों की सर्वांगीण प्रगति पर अभिभावकों से गहनता से विचार विमर्श किया गया।
विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा आयोजित निपुण मेला का अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं महिलाओं ने प्रतिभाओं की कला, कौशल देख कर प्रशंसा की।

पलाना कला विद्यालय के विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को भामाशाहों द्वारा गन्नें का ज्यूस पिलाया गया।
सनवाड़ महात्मा गॉंधी विद्यालय में भामाशाह उमेश आचार्य एवं परिवार द्वारा अतिरिक्त कक्षा -कक्ष निर्माण के लिए सरस्वती पूजन एवं हवन पश्चात् भूमि पूजन किया गया ।
सीबीईओ कार्यालय समग्र शिक्षा मावली परिसर में सरस्वती की तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर, धूप अगरबत्ती प्रज्ज्वलित कर, प्रसाद चढ़ा कर, सरस्वती वंदना की गई।
सरस्वती पूजा एवं वंदना के समय कार्यालय स्टाफ में सीबीईओ सुख लाल गुर्जर, प्रधानाचार्य भान सिंह राव, लेखाधिकारी प्रथम आशीष कुमावत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार झा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोरव त्रिवेदी, संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी, चुन्नी लाल अहीर, व्याख्याता जगदीश प्रसाद सिंघल, कमलेश त्रिवेदी, दिनेश चंद्र, प्रहलाद पुरी गोस्वामी, शंकर लाल, दिपक सैन, चंद्र विजय, महेंद्र सिंह, रमेश बड़ गुर्जर, सरसी बाई सहित स्टाफ उपस्थित रहे।

विद्यालयों में कृष्ण भोग, निपुण मेला, मेघा पीटीएम बैठक सनवाड़, खेमपुर, लदानी, साकरिया खेड़ी, वासनी कला, जावड़, चंगेड़ी, मोरठ, पलाना खुर्द, विजनवास, सांगवा, तुलसी दास जी की सराय, नूरड़ा, घासा, फतहनगर, जेवाणा, खरताणा, सूरजी का गुड़ा, चंदेसरा, नऊवा, पलाना कला, दोला जी की भागल आदि विद्यालयों में आयोजन सम्पन्न हुए ।

सुरजी का गुड़ा जावड़ में भामाशाह द्वारा सरस्वती मंदिर की स्थापना कर पूजन किया गया।
मावली पीएम श्री विद्यालय में बालिकाओं को साईकिल वितरण का आयोजन किया गया।
साईकिल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल पालीवाल थे।
अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी ने की।
रोशन लाल सुथार एवं सुख लाल गुर्जर सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Also Read: गिरदावर सर्कल स्तर पर लगे शिविर, 24 जनवरी को इन पंचायत में लगेंगे शिविर
