राजसमंद। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के अंतर्गत राजसमंद जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचौली में कार्यरत शारीरिक शिक्षक राकेश टांक ने भारत स्काउट-गाइड की सर्वोच्च योग्यता लीडर ट्रेनर प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।वे राजसमंद जिले के पहले स्काउटर हैं जिन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है।
सीओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि राकेश टांक को यह योग्यता भारत स्काउट-गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर केंद्र पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) में एल.टी. (लीडर ट्रेनर) कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद प्रदान की गई।

कोर्स पूर्ण करने के उपरांत पोस्ट-कोर्स असाइनमेंट के तहत भारत स्काउट-गाइड की सदस्यता वृद्धि एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उन्होंने वर्षभर सक्रिय भूमिका निभाई। सभी असाइनमेंट सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद उन्हें लीडर ट्रेनर का ऑनरेबल चार्ज क्रमांक 939 प्रदान किया गया।
राकेश टांक की इस उपलब्धि पर स्काउट-गाइड पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है।
