Tuesday, March 31, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsमावली उपखंड के स्कूलों में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया

मावली उपखंड के स्कूलों में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया

मावली l मावली उपखंड के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में ध्वजारोहण, मार्च-पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में देशभक्ति की भावना और उत्साह देखने को मिला।

मावली उपखण्ड स्तरीय आयोजन

गणतंत्र दिवस पर मावली उपखण्ड स्तरीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं किया प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मावली पीएम श्री विद्यालय परिसर प्रांगण में उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया ने की। मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल पालीवाल थे। विशिष्ट अतिथि दलीचंद डांगी थे। अतिविशिष्ट अतिथियों में रोशन लाल सुथार एवं कैलाश गाडरी थे। ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में क्षेत्र के विद्यालयों की विद्यार्थी प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान पर नृत्य नाटिका, ए डिवाईन पब्लिक स्कूल की 4 युग स्पेक्ट्रम ऑफ टाईम पर प्रस्तुति दी, माई फर्स्ट स्टेप द्वारा वीर शिवाजी पर लघु नाटक, बालिका मावली गाँव द्वारा रानी अहिल्या बाई पर नृत्य नाटिका, आलोक दीप स्कूल द्वारा समूह नृत्य विजय भव:, पीएम श्री मावली जं. द्वारा बाल विवाह निषेध पर नृत्य नाटिका, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल द्वारा राजस्थान लोक नृत्य, राजकीय पीजी कॉलेज के द्वारा इतिहास का आईना नृत्य, जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इस गणतंत्र दिवस समारोह में मावली उपखंड के विभिन्न स्कूलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया।

साकरोदा विद्यालय में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरोदा मावली में सोमवार को 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य जयदीप मेहता ने झंडा रोहण, मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए समस्त अतिथियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। समारोह के मुख्य अतिथि उपसरपंच सुखदेव जी पालीवाल, विशिष्ट अतिथि अनिल पालीवाल इत्यादि थे। समारोह में पंचायत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की इसकी सराहना वहां उपस्थित समस्त गांव वालों ने उन्हें पुरस्कृत कर की। समारोह का संचालन नरेश पालीवाल ने किया। यह कार्यक्रम पूरा श्रीमती आरती वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ, यह जानकारी स्थानीय विद्यालय से श्री लोकेश आमेटा ने प्रदान कीl
शंकर लाल कंप्यूटर ऑपरेटर समग्र शिक्षा मावली को उत्कृष्ट सेवा प्रदाता के लिए गणतंत्र दिवस पर उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया।

ऐपेक्स ग्लोबल एजूकेशन स्कूल, विशनपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम

विशनपुरा के ऐपेक्स ग्लोबल एजूकेशन सेकेंडरी स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया जिसमे गुंजन,तेजस्वी,नारायण, सोनल सहित दर्जनों बच्चों ने भाग लिया और देश भक्ति के गानों पर अपनी प्रस्तुति दी. साथ ही स्कूल की डायरेक्टर प्रीतिका कुंवर चौहान ने इस अवसर पर विद्यालय के उच्च प्राथमिक से सेकेंडरी स्कूल के रूप में क्रमोन्नत होने की घोषणा की, जिससे अभिभावकों और छात्रों में खुशी की लहर दौड गई।

Also Read: लदानी ताकाश्याम दर्शन को कतारों में लगी भीड़, बसंत पंचमी व षष्ठी को लगा मेला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular