Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeGurgaonपहचान छुपाकर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव: गुरुग्राम में महिला के...

पहचान छुपाकर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव: गुरुग्राम में महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला

गुरुग्राम में पहचान छुपाकर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

मामले में बताया गया है कि आरोपी आरिफ खान ने खुद को ‘आरव’ बताकर एक हिंदू युवती से शादी की। शादी के बाद आरोपी और उसके परिजनों ने महिला पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाना शुरू किया और उसका नाम बदलकर ‘जिया खान’ रख दिया। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने के दौरान उस पर गर्भपात के लिए भी दबाव डाला गया।

बच्चे के जन्म के बाद भी धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव जारी रहा। किसी तरह महिला अपने बच्चे के साथ बिहार स्थित मायके पहुंची, जहां उसने अपने बेटे को माता-पिता के पास छोड़ा और बाद में गुरुग्राम लौट आई। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी और उसके परिवार के लोग जबरन उसके किराए के घर में घुसे और दोबारा धर्म बदलने का दबाव बनाया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: राजस्थान साहित्य अकादमी का 68 वाँ स्थापना दिवस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular