Saturday, March 28, 2026
No menu items!
HomeHindi newsपन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 30 जनवरी। निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के अवसर पर 8 मार्च, 2026 को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजनान्तर्गत राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


उपनिदेशक महिला अधिकारिता संजय जोशी ने बताया कि यह पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी/संस्थागत वर्ग में विभिन्न श्रेणियों में दिये जाएंगे। इसमें दानदाता/सीएसआर, महिला एवं बाल विकास कर्मियों की श्रेणी-साथिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका, उड़ान योजनान्तर्गत माहवारी स्वास्थ्य एवं प्रबन्धन जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्था, उड़ान योजनान्तर्गत सेनेटरी नैपकीन उत्पादन में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ एस.एच.जी आदि शामिल हैं।


राज्य स्तर पर आवेदन करने वाले इच्छुक व्यक्ति/संस्था अपना आवेदन 5 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे तक ई-मेल पीएसएसवायअवार्डस् एड जीमेल डॉट कॉम पर प्रेषित करते हैं। साथ ही जिला स्तर के लिए कार्यालय उपनिदेशक, महिला अधिकारिता, उदयपुर में 5 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे तक जमा कराए जा सकते हैं। आवेदन प्रपत्र एवं दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट मेल पर उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular