Monday, March 30, 2026
No menu items!
HomeNewsnewsकेंद्र-राज्य बजट में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार पर विशेष जोर- भाजपा महिला मोर्चा...

केंद्र-राज्य बजट में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार पर विशेष जोर- भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़

Read More….एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा-6 के

फतहनगर में केंद्रीय एवं राजस्थान बजट 2026 पर महिला सम्मेलन आयोजित

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात द्वारा केंद्रीय बजट 2026 एवं राजस्थान बजट 2026 को लेकर महिला सम्मेलन का आयोजन फतहनगर स्थित अखाड़ा मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री ऋतु अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

सम्मेलन में राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए केंद्रीय एवं राज्य बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार, लघु उद्योग, कृषि और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने उपस्थित मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू मिश्रा, प्रदेश मंत्री शिखा एवं मूर्ति, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह आसोलिया, जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, लसाडिया प्रधान लीला मीणा, फतहनगर-सनवाड़ मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री रोशन खटीक, अशोक मोर, पार्षद गजेंद्र रावल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संतोष प्रजापत द्वारा किया गया। अंत में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular