Friday, February 13, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsदिव्यांगता पेंशन के लिए युडीआईडी कार्ड अनिवार्य

दिव्यांगता पेंशन के लिए युडीआईडी कार्ड अनिवार्य

उदयपुर, 13 फरवरी। राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् पेंशन प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों के लिये डिजिटल दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (युडीआईडी कार्ड) बनवाना अनिवार्य कर दिया है।


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं में दिव्यांगता के आधार पर लाभ प्राप्त करने के लिये जिन दिव्यांगजनों के पास युडीआईडी कार्ड बना हुआ है, उसे जनाधार में अपडेट करवाना होगा और जिन्होंने कार्ड नहीं बनवाया है, वे ई-मित्र के माध्यम से स्वावलम्बन पोर्टल पर आवेदन कर महाराणा भूपाल चिकित्सालय, उदयपुर के निर्धारित कक्ष कमरा नम्बर 89 में जाकर चिकित्सकीय परीक्षण पूर्ण करवा कर ई-मित्र पर अपलोड करवायें और प्रमाणीकरण के बाद जारी युडीआईडी कार्ड को जनाधार में अपडेट करवायें ताकि पेंशन सुचारू रूप से जारी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular