Friday, February 20, 2026
No menu items!
HomeHindi newsजांच में नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत की हो पालना - लोकायुक्त श्री...

जांच में नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत की हो पालना – लोकायुक्त श्री लोहरा

  • राजस्थान लोकायुक्त ने उदयपुर में ली बैठक
  • पीड़ितों को संवेदनशीलता से राहत दिलाने के निर्देश

उदयपुर, 19 फरवरी। राजस्थान के लोकायुक्त जस्टिस प्रताप कृष्ण लोहरा गुरुवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। श्री लोहरा ने कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर उदयपुर जिले से जुड़े लंबित प्रकरणों की जांच प्रगति की समीक्षा की।

जिला कलेक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल की उपस्थिति में हुई बैठक में श्री लोहरा ने जिला परिषद, यूडीए, नगर निगम, बिजली निगम, राज्य बीमा, राजस्व सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की स्थिति पर विस्तार से जानकारी ली और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान राजस्थान लोकायुक्त दम लंबित मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। लोकायुक्त श्री लोहरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की जांच करते समय नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों की पूर्ण पालना की जाए, ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो। उन्होंने विशेष रूप से मानवीय दृष्टिकोण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता बताई। लोकायुक्त ने कहा कि पीड़ितों को राहत दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए और जांच प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रभावी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आमजन का विश्वास बनाए रखें।

बैठक में लोकायुक्त सचिव श्री गौरीशंकर शर्मा, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular