उदयपुर, 26 मार्च। प्रमुख शासन सचिव महोदय, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, द्वारा आहूत वीसी के दौरान एवं जिला कलक्टर महोदय नमित मेहता द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में गुरूवार को सांय 4.30 बजे जिला रसद अधिकारी, उदयपुर, ऑयल कम्पनी के जिला समन्वयक एवं सीजीडी के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक आहूत की गई।
सर्वप्रथम जिला रसद अधिकारी, द्वारा औधागिक/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा उपयोग में लिये जा रहे व्यवसायिक सिलेण्डरों की कम उपलब्धता एवं उपलब्ध स्टॉक पर अत्यधिक दबाव होने के कारण पंजिकृत व्यवसायिक सिलेण्डरों के उपयोगकर्ताओं को पीएनजी के अन्तर्गत आवेदन करने एवं इस हेतु सीजीडी के प्रतिनिधियों को औधोगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सूची उपलब्ध कराने हेतु ओएमसी के विक्रय अधिकारियों को अविलम्ब सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिला रसद अधिकारी सुश्री सृष्टि डबास द्वारा सीजीडी के प्रतिनिधियों रूट मेप उपलब्ध कराने हेतु कहा गया ताकि अधिक प्रभावी तरीके से कम समय में पीएनजी के अन्तर्गत कनेक्शन संस्थापित किये जा सके। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया की जिन स्थानों पर पूर्व से ही पाईप लाईन क्रियाशील है वहॉ प्राथमिकता से आगामी 48 घण्टो में कनेक्शन जारी किये जाये।
उदयपुर शहर के इन क्षेत्र में है पीएनजी कनेक्शन
सीजीडी के प्रतिनिधि धवल द्वारा अवगत कराया गया की वर्तमान में उदयपुर जिले में प्रतापनगर चित्रकुट नगर शोभागपुरा न्यू भुपालपुरा, रघुनाथ पुरा न्यू आरटीओ, केशव नगर, न्यू अशोक नगर, खारा कुआ, भुवाणा, बेदला, बड़गॉव, न्यू नवरतन कोम्पलेक्स, सुखेर मंगलम कोम्पलेक्स, तुलसी नगर, धुणी माता, उदयपुर सिमेन्ट वर्क्स, एवं गुडली इन्डस्ट्रीयल ऐरीया में उनके द्वारा पीएनजी के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रहीं है।
बैठक में मोजुद ओएमसी के जिला समन्वयक शलोक गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया की आज सांय तक उनके द्वारा रूट मेप के अनुसरण में प्राथमिकता देते हुये औधोगिक/व्यवसायिक की सूची उपलब्ध करवा दी जायेगी। श्री धवल द्वारा प्राप्त सूची के क्रम में संभावित उपभोक्ताओं को त्वरित गती से पीएनजी के तहत कनेक्शन जारी करने हेतु आश्वस्त किया गया।
सीजीडी के प्रतिनिधि द्वारा बैठक में अवगत करवाया की उपरोक्त क्षैत्रो में इनके द्वारा घरेलू श्रेणी के अन्तर्गत कुल 3000, व्यवसायिक श्रेणी के अन्तर्गत 10, एवं औद्योगिक श्रेणी के अन्तर्गत 01 प्रतिष्ठान पंजीकृत किये जाकर कनेक्शन दिये गये है।
जिला रसद अधिकारी, द्वारा सीजीडी के प्रतिनिधि द्वारा अधिक जागरूकता, लाने हेतु अधिक प्रचार प्रसार (समाचार पत्रो मे विज्ञापन पेम्पलेट) की आवश्यकता पर जोर दिया गया तथा साथ ही समय-समय पर प्रगति से इस कार्यालय को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ताकि जिला कलक्टर महोदय एवं अन्य उच्च अधिकारियों को तथ्यात्मक स्थिति से अवगत कराया जा सके।
बैठक में श्लोक गुप्ता, विक्रय अधिकारी भारत पेट्रोलियम एवं नोडल अधिकारी, अंकुश भार्गव, विक्रय अधिकारी एचपीसीएल, धवल रूप चन्दानी, अडानी गैस, उदयपुर श्रेंयाश शर्मा, पियुष सिंह वेभव दधीच सहायक प्रबन्धक अडानी गैस उपस्थित रहें।
