पूरी खबर पढ़ने..बड़गांव SDM नवाचार मेधावी छात्र सम्मान
उदयपुर, 27 मार्च। उदयपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के जिला उदयपुर, सलुम्बर, राजसमंद एवं प्रतापगढ़ (धरियावद) के व्यवस्थापकों द्वारा माह मार्च 2026 से ही लगातार कार्य बहिष्कार के चलते किसान के ऋण वितरण एवं वसूली का कार्य बाधित हो गया है।
किसानों पर ब्याज मुक्त फसली ऋण पर अवधिपार ब्याज का अनावश्यक भार नही पडे इस हेतु सभी ऋणी किसानों से आग्रह है कि वे 31 मार्च 2026 तक उदयपुर केंद्रीय सहकारी बैंक की निकटवर्ती शाखा में ऋण अदायगी नकद में जमा करवाकर राज्य सरकार की ब्याज रहित फसली ऋण वितरण योजना का लाभ उठावें।
