Saturday, March 28, 2026
No menu items!
HomeNewsnewsवार्ड सभाओं से तय होगा फतहनगर शहर का भविष्य, हर वार्ड में...

वार्ड सभाओं से तय होगा फतहनगर शहर का भविष्य, हर वार्ड में लगेगी सुझाव पेटी

फतहनगर, 26 मार्च। फतहनगर नगर पालिका क्षेत्र में शहर के योजनाबद्ध विकास को लेकर मुख्यमंत्री विकसित शहर–वार्ड अभियान 2026 के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी, ताकि नागरिक अपने वार्ड की समस्याओं एवं विकास से जुड़े सुझाव दे सकें।
नगर पालिका द्वारा आयोजित बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में बताया गया कि यह अभियान 19 मार्च से 15 मई तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत वार्डवार सभाओं का आयोजन कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की पहचान की जाएगी तथा उनके समाधान हेतु विकास प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।

यह जानकारी अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर, फतहनगर नगर पालिका ने दी। उन्होंने बताया कि नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक वार्ड की डायनामिक प्रोफाइल तैयार की जाएगी, जिसमें उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर अल्पकालीन, मध्यमकालीन एवं दीर्घकालीन विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी।

अभियान के अंतर्गत बिजली, पानी, सड़क, नाली, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पार्क एवं खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही वर्ष 2047 तक शहर के समग्र विकास का रोडमैप तैयार करने की योजना भी बनाई जा रही है।

अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्ड में आयोजित होने वाली वार्ड सभाओं में भाग लेकर अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव निर्धारित तिथि तक नगर पालिका कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंच सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular