Monday, March 30, 2026
No menu items!
HomeHindi newsआज रात से फतहनगर–सनवाड़ में स्ट्रीट लाइट होगी चालू

आज रात से फतहनगर–सनवाड़ में स्ट्रीट लाइट होगी चालू

एक करोड़ के बिजली बिल बकाया में से 50 लाख जमा

फतहनगर, 30 मार्च।
फतहनगर–सनवाड़ नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग का करीब एक करोड़ रुपये का बकाया बिल था, जिसमें से 50 लाख रुपये जमा कर दिए गए हैं।

अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर ने बताया कि आंशिक भुगतान होने के बाद स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या का समाधान हो गया है और आज रात से पूरे फतहनगर–सनवाड़ नगर पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट पुनः चालू कर दी जाएगी।

पिछले दिनों स्ट्रीट लाइट बंद रहने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रात के समय अंधेरा रहने से दुर्घटना एवं चोरी की आशंका बनी हुई थी। अब लाइट चालू होने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular