Tuesday, March 31, 2026
No menu items!
HomeHindi newsराजस्थान समरसता गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए समाजसेवी आशीष कुमार जैन

राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए समाजसेवी आशीष कुमार जैन

फतहनगर/जयपुर, 30मार्च।राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के भव्य समारोह में ऋषभदेव हॉल, फतहनगर निवासी समाजसेवी आशीष कुमार जैन को “राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

यह समारोह जयपुर के गुलाबी नगर में 25 देशों के राष्ट्रध्वजों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश से आए अतिथियों ने सहभागिता निभाई।

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समाजसेवी आशीष कुमार जैन को समाज सेवा, सामाजिक समरसता एवं जनहित के कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

उन्हें मंच के प्रमुख अतिथियों एवं विशिष्ट जनों द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर आशीष कुमार जैन ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने आशीष कुमार जैन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular