मावली, 2अप्रैल।“संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक मावली स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता रघुवीर सिंह मीणा ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक पुष्कर लाल डांगी ने कहा कि लोकतंत्र की प्रथम सीढ़ी पंचायती राज एवं नगर निकाय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव नहीं कराए जाने से आम जनता की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति प्रभावित हो रही है।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें, तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने शीघ्र ही ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के गठन के निर्देश भी दिए।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीलाल पंड्या, लक्ष्मीलाल सोनी, फारुख कुरैशी, गोपाल, ओमप्रकाश डांगी एवं यशवंत चौधरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, जिला महामंत्री श्याम लाल आमेटा, जिला मंत्री महेश त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश चेचानी सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
