Saturday, April 11, 2026
No menu items!
HomeHindi newsई-फाइलिंग और संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को बनाएं आदत...

ई-फाइलिंग और संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को बनाएं आदत – जिला कलक्टर

उदयपुर, 06 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं, लंबित कार्यों एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को ई-फाइलिंग प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी शासकीय कार्य अधिकतम रूप से ई-फाइलिंग के माध्यम से ही किए जाएं। साथ ही उन्होंने राजकाज ई-डाक प्रणाली के उपयोग को अनिवार्य रूप से अपनाने के निर्देश दिए, ताकि दस्तावेजों का आदान-प्रदान समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से हो सके।

कलेक्टर अग्रवाल ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा आगामी बैठकों में पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular