Saturday, April 11, 2026
No menu items!
HomeHindi newsराजस्थान की 116 कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 98 करोड़ के...

राजस्थान की 116 कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 98 करोड़ के विकास कार्य

  • 781 किसान विश्राम स्थलों के लिए 47 करोड़ की मंजूरी
  • मण्डियों का आधारभूत ढांचा होगा सुदृढ़

उदयपुर/जयपुर, 06 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि उपज मण्डी समितियों के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों में 40 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।

इस स्वीकृति के तहत कृषि उपज मण्डी समिति जैसलमेर, रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर), नोखा (बीकानेर), कोटपूतली, मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर), भादरा (हनुमानगढ़), सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर), चौमूं-जयपुर (अनाज), कोटा (अनाज), लालसोट (दौसा), खेरली, सवाईमाधोपुर, रामगंजमण्डी (कोटा), डूंगरपुर, पहाड़ी (डीग), सोजत (पाली), गोविन्दगढ़ (अलवर), टिब्बी (हनुमानगढ़), गोलूवाला (हनुमानगढ़), मण्डावरी (दौसा) एवं डीग में यार्ड निर्माण, विद्युत कार्य एवं सम्पर्क सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने मण्डियों में किसानों की सुविधा के लिए 781 किसान विश्राम स्थलों के निर्माण की भी स्वीकृति दी है। प्रथम चरण में प्रदेश की 116 मण्डियों में 46 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से इन विश्राम स्थलों का निर्माण किया जाएगा। इससे वर्षा, गर्मी एवं सर्दी के मौसम में किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular