Friday, April 10, 2026
No menu items!
HomeHealth & Fitnessटीडी और डबोक में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती

टीडी और डबोक में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती

.आईओसीएल सीएसआर मद से कैंसर जांच एवं टीकाकरण सुविधाएं स्थापित

पूरी खबर पढ़ने….जिला स्तरीय जनसुनवाई 16 अप्रैल को

उदयपुर, 10 अप्रैल। जिले के टीडी एवं डबोक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए गए। यह कार्य इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की सीएसआर योजना के अंतर्गत राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया की अनुशंसा पर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईओसीएल राजस्थान के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख मनोज गुप्ता ने भाग लिया।

सांसद गरासिया ने कहा कि इस प्रकार की पहल से ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर होगी तथा विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इस पहल के तहत ब्रेस्ट कैंसर, मेमोग्राफी एवं सर्वाइकल कैंसर जांच तथा टीकाकरण सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular