फतहनगर, 12 अप्रैल।
संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल फतहनगर-सनवाड़ द्वारा 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार को रोडवेज बस स्टैंड स्थित अंबेडकर सर्किल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर सर्किल परिसर में साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात बाबा साहब की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण किया गया तथा उनके विचारों को स्मरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान, कार्यक्रम जिला संयोजक श्री दीपक शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, जिला मंत्री ऋतु अग्रवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुंतल जोशी एवं प्रदीप रवानी, मंडल महामंत्री अशोक मोर, रोशनलाल खटीक, निवर्तमान पार्षद गजेन्द्र सिंह रावल, सोहनलाल खटीक, विनोद चावड़ा, भैरूलाल बैरवा, छोगालाल प्रजापत, नटवर अग्रवाल, भावेश गोयल, राजीव दुबे, मनोज साहू, राजेन्द्र, ओमप्रकाश, रत्नेश बुनकर, पराग रजक, बनवारीलाल तम्बोली, अंकित खटीक, छोटू यादव, सत्यनारायण यादव, हिरालाल रेगर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को इसी स्थल पर जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।
