Thursday, September 11, 2025
No menu items!
HomeHindi newsमेवाड़ महामंडलेश्वर मंहत चेतन दास जी महाराज पंच तत्व में विलीन, हज़ारों...

मेवाड़ महामंडलेश्वर मंहत चेतन दास जी महाराज पंच तत्व में विलीन, हज़ारों श्रद्धालुओं ने दी श्रधांजलि

श्रीमती भगवती जोशी
कपासन l कपासन मुंगाणा सावलिया धाम मुंगाणा के मेवाड़ संत परंपरा के गौरव धर्म सेवा और साधना के प्रतीक महामंडलेश्वर 1008 महंत श्री चेतन दास महाराज का 90 वर्ष मे हुआ निधनl गंभीर अवस्था में कल शुक्रवार सुबह मुंगाना धाम से कपासन उप जिला चिकित्सा लेकर पहुंचे थे भक्त, बाद परीक्षण चिकित्सकों ने निधन की पुष्टि की, निधन 4 जुलाई, 2025 प्रातः 10.15 पर साकेतवास हो गयाl

मुंगाना धाम आश्रम पर अंतिम संस्कार में गुजरात, मेवाड़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से हजारों शिष्यों जुटेl आपका सम्पूर्ण जीवन अध्यात्म, समाजसेवा और सनातन धर्म की चेतना को जाग्रत करने में समर्पित रहा। आपने अपने उपदेशों से लाखों श्रद्धालुओं के जीवन को आलोकित किया और एक आदर्श मार्गदर्शक के रूप में समाज को सत्य, अहिंसा, और करुणा की राह दिखाई।आपका निधन न केवल मेवाड़ अपितु सम्पूर्ण संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। आपका सान्निध्य और आशीर्वाद हम सबके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।

गांव गांव जाकर रामायण का चित्रण किया करते थे
गुरुदेव बिहारी दास जी महाराज के साथ रघुवर रामायण मंडल के साथ गांव गांव जाकर रामायण का चित्रण किया करते थे. और मुंगाणा गांव में आकर बिहारी दास जी महाराज ने धूणी डाली और यहीं पर स्थायी हो कर रह गए। अपने गुरुदेव बिहारी दास जी महाराज के देवलोकगमन होने के उपरांत आप हर वर्ष गुरु पूर्णिमा को मनाते आ रहे हैं जिसमें हर वर्ष लाखों शिष्य और श्रद्धालु मुंगाणा आकर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाते हैं.

मेवाड़ मालवा क्षेत्र में गांव गांव में मंदिरों का नवनिर्माण जीर्णोद्धार कराया

आपने अपने जीवन काल में मेवाड़ मालवा क्षेत्र में गांव गांव में मंदिरों का नवनिर्माण जीर्णोद्धार कराया था। राम नाम की अलख जगाई। गौ सेवा परम पुनीत कार्य किया है। पहले अपने गुरुदेव के धूणी स्थल पर बालाजी महाराज का मंदिर बनवाया और सन् 1987 में वैसाख माह में सांवलिया घनश्याम की मूर्ति को स्थापित करवाई। महामंडलेश्वर चेतन दास मेवाड़-मालवा, गुजरात, महाराष्ट्र और संपूर्ण राजस्थान क्षेत्र के प्रसिद्ध संत थे।

1700 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा करवाई

उन्होंने लगभग 1700 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा करवाई। जिसमें कई मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार भी करवाया। पिछले 30 वर्षों से कुंभ मेले में संतों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मेवाड़ मीरा खालसा का संचालन कर रहे थे।

गंगरार क्षेत्र के करेडिया में जन्मे महंत का बचपन का नाम गणेश था
गंगरार क्षेत्र के करेडिया में जन्मे महंत का बचपन का नाम गणेश था। बूढ़ गांव के संत बिहारीदास से प्रभावित होकर उनकी शरण में चले गए। गुरु के साथ मुंगाना के नृसिंहद्वारा में रहने लगे। 1961 में संत बिहारीदास के देहावसान के बाद उनकी स्मृति में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने लगे। प्रयाग कुंभमें चार अनी अखाड़ों के जगदगुरुओं ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया। मुंगाणा आश्रम में गोशाला और अन्नपूर्णा भोजनशाला, वेद गुरुकुल का संचालन होता है।

महंत चेतन दास जी महाराज की प्रमुख गतिविधियाँ:

  • आध्यात्मिक योगदान: उन्होंने अपने उपदेशों से लाखों श्रद्धालुओं के जीवन को आलोकित किया और समाज को सत्य, अहिंसा और करुणा की राह दिखाई।
  • मंदिर निर्माण: उन्होंने लगभग 1700 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा करवाई और कई मंदिरों का निर्माण तथा जीर्णोद्धार करवाया, विशेष रूप से मेवाड़ मालवा क्षेत्र में।
  • गौ सेवा: महंत चेतन दास जी महाराज ने गौ सेवा को परम पुनीत कार्य माना और इसके लिए काम किया।
  • कुंभ मेले में सेवा: पिछले 30 वर्षों से वे कुंभमेले में संतों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मेवाड़ मीरा खालसा का संचालन कर रहे थे।
  • शिक्षा और सेवा: मुंगाणा आश्रम में गोशाला, अन्नपूर्णा भोजनशाला और वेद गुरुकुल का संचालन होता है।

महंत चेतन दास जी महाराज के अनुयायी उनके सान्निध्य और आशीर्वाद को हमेशा याद रखेंगे। उनके निधन से एक युग का अंत हुआ है, लेकिन उनकी विरासत और शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। ¹

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular