प्रेमानंद महाराज से मिलने की प्रक्रिया: जानिए पूरी जानकारी
प्रेमानंद जी महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी रील्स वायरल होने के बाद से न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में लोग उन्हें जानने लगे हैं। यही वजह है कि हर भक्त के मन में इच्छा रहती है कि वह एक बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन करें और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें।
भक्तों की बड़ी संख्या
प्रेमानंद महाराज के अनुयायी केवल भारत तक सीमित नहीं हैं। अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देशों से विदेशी भक्त बड़ी संख्या में उनसे मिलने आते हैं। इसके अलावा अभिनेता, नेता और खिलाड़ी भी उनके सत्संग में सम्मिलित होते हैं। उनके दर्शन के लिए आश्रम के बाहर अक्सर लंबी कतारें लगी रहती हैं।
प्रेमानंद महाराज का आश्रम कहाँ है?
प्रेमानंद जी महाराज का आश्रम इस्कॉन मंदिर के पास, परिक्रमा रोड पर स्थित है। यह भक्ति वेदांत हॉस्पिटल के ठीक सामने है, जहाँ रोज़ाना हज़ारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
दर्शन का समय
यदि आप केवल दर्शन करना चाहते हैं, तो रात करीब 2:30 बजे आश्रम पहुंच सकते हैं। हर रात प्रेमानंद महाराज अपने आवास से राधाकेली आश्रम तक पैदल जाते हैं और इस दौरान हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन करते हैं।
सत्संग सुनने का तरीका
जो लोग प्रेमानंद जी का सत्संग सुनना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा धैर्य रखना होगा। आश्रम में हर सुबह 9:30 बजे महाराज के शिष्य टोकन वितरित करते हैं। इस टोकन के आधार पर अगले दिन सत्संग में शामिल हुआ जा सकता है।