Tuesday, October 21, 2025
No menu items!
HomeNewsAstrologyधनतेरस 2025: धनतेरस पर दीया कहां जलाना शुभ होता है? जानिए दीपदान...

धनतेरस 2025: धनतेरस पर दीया कहां जलाना शुभ होता है? जानिए दीपदान का महत्व और शुभ मुहूर्त

धनतेरस 2025: इस दिन दीपदान को अत्यंत शुभ और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। जानिए धनतेरस पर दीपक कहां और किस दिशा में जलाना सबसे मंगलकारी होता है।

धनतेरस 2025 का त्योहार 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा, जिससे पांच दिन तक चलने वाले दिवाली पर्व की शुरुआत होती है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा का विशेष विधान है। मान्यता है कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

धनतेरस को सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी, तांबा, पीतल और नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। खरीदारी के साथ दीपदान का भी इस दिन विशेष महत्व होता है। ऐसा विश्वास है कि धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपक जलाने से परिवार को अकाल मृत्यु से मुक्ति मिलती है। जानें इस दिन दीपक कहां और किस दिशा में जलाना चाहिए, साथ ही दीपदान का शुभ मुहूर्त क्या है।

दक्षिण दिशा में यम के नाम का दीपक

धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद दक्षिण दिशा में आटे से बना चौमुखी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस दीपक में सरसों के तेल का उपयोग किया जाता है और इसे ‘यम दीपक’ कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन यमराज के नाम से दीपदान करने पर अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और परिवार हर तरह के संकटों से सुरक्षित रहता है।

पूजा घर में लगाएं दीपक:धनतेरस की शाम को पूजा घर में मां लक्ष्मी और कुबेर देव के सामने घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। मान्यता है कि पूजास्थल पर दीपक जलाने से धन की वृद्धि होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

धनतेरस पर कितने दीपक जलाने चाहिए:धनतेरस के दिन दीपदान का खास महत्व है। इस दिन कुल 13 दीए जलाने शुभ माना गया है। हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार, पहला दीपक घर के बाहर या किसी कोने के पास जलाया जाता है। यह दीया दक्षिण दिशा में लगाते हैं, इसे यम के नाम का दीया कहा जाता है।

धनतेरस पर दीपदान का शुभ मुहूर्त 2025:धनतेरस के दिन यम दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। दीपदान के लिए यह कुल 1 घंटे 16 मिनट की शुभ अवधि मानी गई है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular