Saturday, March 28, 2026
No menu items!
HomeBiharBihar Election Result 2025 LIVE: ‘कमल’ और ‘तीर’ की तूफानी बढ़त, रुझानों...

Bihar Election Result 2025 LIVE: ‘कमल’ और ‘तीर’ की तूफानी बढ़त, रुझानों में एनडीए को मिला भारी बहुमत, ‘लालटेन’ की चमक फीकी

Bihar Election Result 2025 LIVE: रुझानों में NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। एनडीए की तेज़ बढ़त ने कई दिग्गज नेताओं को पछाड़ दिया है, और महागठबंधन की स्थिति लगातार कमजोर होती दिख रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। एनडीए 201 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य 6 सीटों पर स्वतंत्र या छोटे दल आगे चल रहे हैं। मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल ने एनडीए की जीत का अनुमान तो लगाया था, लेकिन अब जो रुझान सामने आ रहे हैं, वे उन अनुमानों से भी काफी आगे हैं।

नतीजों से पहले तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन उनकी पार्टी की स्थिति फिलहाल बेहद कमजोर दिख रही है।

बिहार चुनाव के सबसे तेज और भरोसेमंद अपडेट्स के लिए इंडिया टीवी डिजिटल टीम से जुड़े रहें—यहां आपको हर पल की ताज़ा जानकारी सबसे पहले मिलेगी।

सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जीत: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि यह विकास, जन-कल्याण और सामाजिक न्याय की जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का वह दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व समर्थन दिया। पीएम मोदी के अनुसार, यह प्रचंड जनादेश उन्हें जनता की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की शक्ति देता है।

नीतीश कुमार टाइगर हैं, जनता ने काम पर भरोसा जताया: ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास के नाम पर मतदान किया है। उनके मुताबिक, मतदाताओं ने न सिर्फ अब तक हुए काम पर भरोसा जताया है, बल्कि अगले पांच साल के विकास एजेंडा को भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार टाइगर हैं; जनता ने उनके नेतृत्व और उनके काम पर पूरा विश्वास दिखाया है।”

डबल इंजन सरकार की नीतियों पर जनता का भरोसा: जेपी नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकास और जनकल्याण वाली नीतियों पर जनता के विश्वास की मुहर है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रचंड बहुमत साबित करता है कि बिहार के लोगों ने महागठबंधन के जंगलराज और भ्रष्टाचार को पूरी तरह नकारकर एनडीए के सुशासन, स्थिरता और विकास को चुना है।

चुनावी इतिहास में सुनहरा अध्याय दर्ज हुआ: राजनाथ सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की अभूतपूर्व और भारी जीत ने न सिर्फ राज्य, बल्कि देश के चुनावी इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। राजनाथ सिंह ने इसे विकास की राजनीति की ऐतिहासिक विजय बताया। उन्होंने कहा कि तीन चौथाई बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व, उनकी विश्वसनीयता और सुशासन पर जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को इस महाविजय के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

छपरा से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पीछे
छपरा सीट पर RJD उम्मीदवार शत्रुघ्न यादव उर्फ़ खेसारी लाल यादव 12 में से 28 राउंड की गिनती के बाद 5015 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने कहा, “लोग हमेशा अच्छे होते हैं, वे कभी बुरे नहीं होते। मैं जनता के बीच ही रहूंगा। जब कहने लायक कुछ होगा, तब कहूंगा। मुझे सिर्फ ईश्वर पर भरोसा है, किसी और पर नहीं।”

बिहार की जनता ने पूरे देश का रुख साफ कर दिया: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि बिहार की जनता, खासकर माताओं-बहनों, ने जिस विश्वास के साथ एनडीए को जनादेश दिया है, मोदी सरकार उसे और अधिक समर्पण के साथ पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार का हर वोट उन घुसपैठियों और उनके समर्थकों के खिलाफ सरकार की कड़ी नीति पर जनता के भरोसे का प्रतीक है। वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों को लोगों ने स्पष्ट संदेश दे दिया है।

अमित शाह के मुताबिक, बिहार के नतीजों ने देश के मूड को साफ कर दिया है—मतदाता सूची का शुद्धिकरण जरूरी है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बिहार में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

और पढ़ें : तेजस्वी यादव की RJD आधी होकर सिमट गई: बिहार चुनाव में लालू समेत 5 बड़े कारणों से हुई दुर्गति




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular