Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsउदयपुर दौरे पर रहे प्रमुख शासन सचिव श्री टी रविकांत घासा तहसील...

उदयपुर दौरे पर रहे प्रमुख शासन सचिव श्री टी रविकांत घासा तहसील के खेमली में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का किया अवलोकन

  • जिला कलक्टर नमित मेहता सहित अन्य अधिकारी रहे साथ

उदयपुर, 06 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार वर्तमान में गिरदावर सर्कल स्तर पर आयोजित किये जा रहे ग्राम उत्थान शिविरों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में खान एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री टी. रविकांत शुक्रवार को उदयपुर दौरे पर रहे। जिला कलक्टर एवं अन्य अधिकारी उनके साथ थे। इस दौरान उन्होंने घासा तहसील के खेमली में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का अवलोकन करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों को शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

अवलोकन के दौरान प्रभारी सचिव ने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉल्स का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या तथा मौके पर किए जा रहे समाधान कार्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने किसानों द्वारा प्रदर्शित जैविक उत्पादों का अवलोकन करते हुए उनकी सराहना की और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

शिविर में उपस्थित आमजन से संवाद करते हुए प्रभारी सचिव ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ पत्र सौंपे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक टीम की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीण क्षेत्र में समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

प्रभारी एवं कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में तारबंदी के 158 आवेदन प्राप्त हुए, 160 किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए, मिनी किट वितरण के 175 तथा बीज वितरण के 300 प्रकरणों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा 14 सोलर पंप आवेदनों की तैयारी, 55 किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन प्राप्त, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 756 पशुपालकों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए गए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजनान्तर्गत 102 पंजीकरण, फार्मर रजिस्ट्री के 11 पंजीयन शिविर में संपादित किए गए तथा मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर कृषकों और आमजन को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर नमित मेहता, मावली विधायक पुष्कर डांगी, समाजसेवी केजी पालीवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेंद्र सिंह, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, मावली एसडीएम रमेश सीरवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular